Online fraud by dani data app chinese national dupes 1200 people steal 1400 crore more details

[ad_1]

ऑनलाइन फ्रॉड करके गुजरात में एक चीनी शख्स ने 1400 करोड़ रुपये लोगों से लूट लिए। इस स्कैम में उसने कथित तौर पर 1200 लोगों को अपना शिकार बनाया। शख्स ने Dani Data नामक एक सट्टा ऐप के जरिए ये स्कैम किया। शख्स 2020 और 2022 में भारत भी आया था। वह चीन में बैठा हुआ ही गुजरात के पाटन और बनासकांथा में ये ऑनलाइन ऐप का स्कैम चला रहा था। 

गुजरात में फुटबॉल सट्टा ऐप के माध्यम से लोगों को 1400 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। चीन से वाया (TOI) वू युआनबे (Woo Uyanbe) नामक शख्स एक फुटबॉल सट्टा ऐप से लोगों को लूट रहा था। गुजरात में अपने साथियों के साथ मिलकर वह ये स्कैम चला रहा था। पुलिस का कहना है कि शख्स ने 9 दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये लूट लिए। इस केस के लिए पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का बनाई थी जिसने इस स्कैम का भंडाफोड़ किया। 

इस केस के बारे में सबसे पहले जून 2022 में सीआईडी को खबर की गई थी। उस वक्त इस स्कैम से जुड़े लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश में Dani Data ऐप के माध्यम से लोगों को लूट का शिकार बना रहे थे। इसके बाद आगरा पुलिस ने इस केस के बारे में छानबीन शुरू की। उत्तरी गुजरात में भी इस स्कैम से जुड़े लोगों के बारे में पता चला। बतौर रिपोर्ट, पुलिस ने कहा कि स्कैम करने वाला शख्स 2020 और 2022 के बीच भारत में ही था। उसने पाटन और बनासकांथा में समय गुजारा। वहां पर वो एरिया के लोकल लोगों से मिला और उनको मालामाल करने का झांसा दिया। 

इसके बाद शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐप बनाया। यह ऐप 2022 में Dani Data नाम से तैयार किया गया। यह एक सट्टा ऐप था जिस पर मोटी कमाई का लालच लोगों को दिया जाता था। शख्स ने अपने जाल में फंसा लोगों से हर दिन लगभग 200 करोड़ रूपये तक लूटने शुरू कर दिए। वह 15 से 75 साल तक के लोगों को अपना शिकार बना रहा था। केस से जुड़े 9 लोगों को सीआईडी ने टारगेट किया, जो कथित तौर पर उयानबे का स्कैम में साथ दे रहे थे। 

गुजरात पुलिस ने पहली बार इस मामले में अगस्त 2022 में एक केस फाइल किया। यह आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का केस बनाया गया। लेकिन उस समय तक शख्स भारत छोड़कर जा चुका था। पुलिस का कहना है कि शख्स अब भी चीन में बैठा हुआ ही स्कैम को अपने आसपास के एरिया में ऑपरेट कर रहा है। जिसमें हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर जैसे नाम शामिल बताए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Leave a Comment